Serving Families Across Many Cities
Homey Take Care & Health Services proudly operates in 6+ cities across India, providing reliable home care, nursing, and support services. Our expanding network helps us stay closer to families and deliver compassionate care at their doorstep.
(सेवा क्षेत्र) Services Available In
Gorakhpur
Lucknow
Kanpur
Delhi
Unnao
Lakhimpur
Cook
मरीजों, बुजुर्गों और परिवार के लिए घर पर साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन तैयार करने की सुविधा। हमारी खाना बनाने वाली महिलाएं स्वच्छता का पूरा ध्यान रखते हुए डॉक्टर द्वारा बताए गए diet chart के अनुसार भोजन बनाती हैं। इसमें समय पर खाना बनाना, हल्का व सुपाच्य भोजन, और मरीज की सेहत के अनुसार विशेष डाइट शामिल है। यह सेवा खासतौर पर बुजुर्गों और बीमार मरीजों के लिए बहुत उपयोगी है।
MALE / FEMALE HELPER
घर पर दैनिक कार्यों और सामान्य सहायता के लिए भरोसेमंद पुरुष एवं महिला हेल्पर उपलब्ध कराए जाते हैं। इनमें साफ-सफाई में मदद, खाना परोसना, पानी/दवाइयाँ देना, बुजुर्गों या मरीजों को सहायता देना और घर के सामान्य कार्यों में सहयोग शामिल है।
यह सेवा उन परिवारों के लिए उपयुक्त है जिन्हें पूरे दिन या कुछ घंटों के लिए अतिरिक्त सहायता की आवश्यकता होती है।
ELDER CARE
बुजुर्ग माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष देखभाल सेवाएं। इसमें रोजमर्रा की गतिविधियों में सहायता, दवाइयों की समय पर निगरानी, चलने-फिरने में सहयोग, व्यक्तिगत स्वच्छता, भोजन में सहायता और भावनात्मक सहयोग शामिल है।
हम बुजुर्गों को सम्मान, धैर्य और अपनापन देते हुए देखभाल करते हैं।
Blood Donation
आपातकालीन स्थिति में मरीज के लिए रक्त की व्यवस्था करने में सहायता। हम जरूरत पड़ने पर उपयुक्त ब्लड ग्रुप के डोनर से संपर्क कराने और ब्लड डोनेशन से संबंधित मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। यह सेवा विशेष रूप से इमरजेंसी और अस्पताल में भर्ती मरीजों के लिए सहायक है।
Nursing Care
हमारी प्रशिक्षित और अनुभवी नर्सें मरीज की संपूर्ण देखभाल घर पर ही करती हैं। इसमें दवाइयों का सही समय पर देना, इंजेक्शन लगाना, IV फ्लूइड, ड्रेसिंग, घाव की सफाई, BP / शुगर की जांच, कैथेटर केयर, पोस्ट-सर्जरी केयर और डॉक्टर की सलाह के अनुसार नियमित नर्सिंग शामिल है। हमारा उद्देश्य मरीज को सुरक्षित, आरामदायक और पेशेवर इलाज घर के माहौल में उपलब्ध कराना है।
Baby Care
नवजात शिशु और छोटे बच्चों की विशेष और सुरक्षित देखभाल।
इसमें बच्चे की सफाई, मालिश, दूध पिलाने में सहायता, नींद का ध्यान, स्वच्छता और माँ को आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है।
हमारा बेबी केयर स्टाफ पूरी तरह प्रशिक्षित और संवेदनशील होता है
MALE / FEMALE ATTENDANT
मरीज की दैनिक जरूरतों के लिए अनुभवी और सत्यापित पुरुष एवं महिला अटेंडर उपलब्ध कराए जाते हैं।
इसमें नहाने-धोने में सहायता, कपड़े बदलना, खाना खिलाना, टॉयलेट सपोर्ट, मरीज को पलटना और सामान्य देखभाल शामिल है।
अटेंडर मरीज के साथ 24×7 या आवश्यकता अनुसार उपलब्ध रहते हैं।
General Duty Assistant
अस्पताल और होम केयर दोनों के लिए प्रशिक्षित G.D.A स्टाफ उपलब्ध कराया जाता है। ये असिस्टेंट मरीज की बेसिक केयर, डॉक्टर और नर्स की सहायता, मरीज को शिफ्ट करना, व्हीलचेयर/स्ट्रेचर सपोर्ट, साफ-सफाई और सामान्य ड्यूटी कार्यों में सहयोग करते हैं। सभी G.D.A स्टाफ अनुभवी, सत्यापित और प्रोफेशनल होते हैं।
















